History of Computer in Hindi | कंप्यूटर का इतिहास
कंप्यूटर का इतिहास-
कंप्यूटर यूजर द्वारा इनपुट किये गए डाटा को प्रोसेस करके परिणाम को आउटपुट के रूप में प्रदान करता हैं। कंप्यूटर एक ऐसा Electronic Device है जो यूजर द्वारा इनपुट किये गए डाटा में प्रक्रिया करके सूचनाओ को परिणाम के रूप में प्रदान करता हैं, अर्थात् कंप्यूटर एक Electronic Machine है जो यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करती हैं| इसमें डेटा को स्टोर, पुनर्प्राप्त और प्रोसेस करने की क्षमता होती है।
कम्प्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को कहा जाता है, चार्ल्स बैबेज जन्म लंदन में हुआ था। कंप्यूटर शब्द के लिए यानी एक ऐसी मशीन के लिए जो गणना करती है उसके लिए लैटिन भाषा के शब्द कंप्यूट (Comput) शब्द को लिया गया।
Name of first computer – पहला कंप्यूटर का नाम-
पहला कंप्यूटर का नाम ABACUS रखा गया। यह एक यांत्रिक (mechanical) डिवाइस है।
इसका अविष्कार 2400 ई. पू. में एक चीनी द्वारा किया गया।
Abacus में लकड़ी की फ्रेम होती है,इसमें मेटल की रोड में मोतियों को डाला जाता है और कुछ नियमो द्वारा इसका उपयोग गणना करने के लिए किया जाता है। ABACUS से पहले, लोगों के पास गणितीय गणना के लिए एकमात्र तरीका था वह अपनी हाथ उंगलियां और पैर की उंगलियां और पत्थर का उपयोग करते थे।
Full form of abacus-
ABACUS – Abundant Beads, Addition and Calculation Utility System
हिंदी में इसका पूरा नाम है – प्रचुर मात्रा में मोती, जोड़ और गणना उपयोगिता प्रणाली है।
यह जोड़, गुणा, घटाव, विभाजन, वर्गमूल और घनमूल आदि प्रकार की गणना करता है।
सदियों पहले इसका उपयोग यूरोप, चीन और रूस में किया जाता था। फिर बाद में यह हिंदू-अरबी अंक प्रणाली में उपयोग हुआ।
आज भी abacus का उपयोग counting device के रूप में किया जा रहा है। बच्चों को इससे गणना करना सिखाया जाता है।
कंप्यूटर का फुल फॉर्म हिंदी में (Full form of computer in Hindi)-
C – CommonO – Operating
M – Machine
P - Purposely
U - Used for
T – Technological and
E – Educational
R – Research
कंप्यूटर के भागों का नाम – Computer Parts Name in Hindi -
प्रोसेसर – Micro Processorमदर बोर्ड – Mother Board
मेमोरी – Memory
हार्ड डिस्क – Hard Disk Drive
मॉडेम – Modem
साउंड कार्ड – Sound Card
मॉनिटर – Monitor
की-बोर्ड – Keyboard
माउस – Mouse
Computer मूलत दो भागों में बॅटा होता है-सॉफ्टवेयर
हार्डवेयर
Hardware
हार्डवेयर आपके कंप्यूटर का कोई भी हिस्सा होता है जिसमें भौतिक संरचना शामिल है, जैसे कीबोर्ड या माउस। इसमें कंप्यूटर के सभी आंतरिक भाग भी शामिल हैं।
Software
सॉफ्टवेयर निर्देशों का कोई भी सेट होता है जो हार्डवेयर को बताता है कि क्या करना है और इसे कैसे करना है। सॉफ्टवेयर के उदाहरणों में वेब ब्राउज़र, गेम्स और वर्ड प्रोसेसर आदि शामिल हैं। आपके कंप्यूटर पर जो कुछ भी आप करते हैं वह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के द्वारा किया जाता हैं| उदाहरण के लिए, अभी आप इस टेक्स्ट को वेब ब्राउज़र (सॉफ़्टवेयर) में देख रहे हैं यह एक सॉफ्टवेयर हैं और पेज पर क्लिक करने के लिए अपने माउस (हार्डवेयर) का उपयोग कर रहे हैं तो माउस एक हार्डवेयर हैं।

Post a Comment