भारत का भौतिक स्वरूप Geography Of India In Hindi
भारत का भूगोल
भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 6 बड़े देश क्रमानुसार - रूस , कनाड़ा , अमेरिका, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, भारत।
भारत लगभग 1.3 अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है।कर्क रेखा भारत के लगभग बीच से गुजरती है |
यहाँ लगभग हर प्रकार की जलवायु भी पायी जाती है। मिट्टी, वनस्पति और प्राकृतिक संसाधनो की दृष्टि से भी भारत में काफ़ी भौगोलिक विविधता है। एक ओर भारत के उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी हैं, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं।
अवस्थिति एवं विस्तार-

भारत के सात पड़ोसी देश के साथ सीमाओ की लम्बाई -
|
देश |
लांबाई
(कि.मी.) |
|
बांग्लादेश |
4096.7 |
|
चीन |
3488 |
|
पाकिस्तान |
3323 |
|
नेपाल |
1751 |
|
म्यांमार |
1643 |
|
भूटान |
699 |
|
अफगानिस्तान |
106 |
भारत के पड़ोसी देश और उनसे सम्बंधित भारत की सीमाएं -
|
देश |
लांबाई
(कि.मी.) |
सीमा से
सम्बद्ध भारतीय राज्य |
|
बांग्लादेश |
4096.7 |
पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा |
|
चीन |
3488 |
जम्मू और
कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश |
|
पाकिस्तान |
3323 |
जम्मू और
कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात |
|
नेपाल |
1751 |
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम |
|
म्यांमार |
1643 |
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम |
|
भूटान |
699 |
सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश |
|
अफगानिस्तान |
106 |
पाकिस्तान |
पड़ोसी देशों से सबसे लम्बी सिमा वाले भारत के राज्य -
|
देश |
सबसे लम्बा संबद्ध राज्य |
|
बांग्लादेश |
पश्चिम बंगाल |
|
चीन |
जम्मू और कश्मीर |
|
पाकिस्तान |
राजस्थान |
|
नेपाल |
बिहार |
|
म्यांमार |
मिजोरम |
|
भूटान |
असम |
|
अफगानिस्तान |
जम्मू और कश्मीर |
भारत के भौगोलिक क्षेत्र
- उत्तरी पर्वतीय प्रदेश (Northern mountainous region)
- उत्तर का विशाल मैदान (Northern Giant ground
- थार का मरुस्थल (Desert of Thar)
- प्रायद्वीपीय पठार (Peninsular Plateau)
- समुद्र तटीय मैदान व द्वीप समूह (Seaside Plains and Islands)
भारत की स्थलीय सीमा उत्तर-पश्चिमी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगती है, उत्तर में तिब्बत (अब चीन का हिस्सा) और चीन तथा नेपाल और भूटान से लगी हुई है और पूर्व में बांग्लादेश तथा म्यांमार से। बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप, भारत के द्वीपीय हिस्से हैं। इस प्रकार भारत की समुद्री सीमा दक्षिण-पश्चिम में मालदीव दक्षिण में श्री लंका और सुदूर दक्षिण-पूर्व में थाइलैंड और इंडोनेशिया से लगती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ भारत की स्थलीय सीमा और समुद्री सीमा दोनों जुड़ी हैं।
भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल और सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट तथा सबसे पूर्वी बिंदु किबिथू और सबसे पश्चिमी बिंदु सिर्क्रिक (गुजरात) है। भारत की मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी है।
राज्य और उनकी राजधानी -
- केन्द्रशासित प्रदेश-
.jpg)
Post a Comment